{"_id":"61d80fbcd79f19088358e172","slug":"india-supplied-the-third-batch-of-medical-assistance-consisting-of-two-tons-of-essential-life-saving-medicines-to-afghanistan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Afghanistan Relation: भारत ने वादा निभाया, दो टन जीवनरक्षक दवाओं समेत यह चीजें अफगानिस्तान पहुंचाईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Afghanistan Relation: भारत ने वादा निभाया, दो टन जीवनरक्षक दवाओं समेत यह चीजें अफगानिस्तान पहुंचाईं
Fri, 07 Jan 2022 03:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 07 Jan 2022 03:32 PM IST
सार
हाल ही में भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से अफगानिस्तान को कोरोना वैक्सीन की पांच लाख खुराक और 1.6 टन मेडिकल सहायता की आपूर्ति की थी।
विज्ञापन
भारत ने की अफगानिस्तान की मदद।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय मदद करने का वादा निभाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारत ने मेडिकल सहयोग का तीसरा बैच अफगानिस्तान भेज दिया है। इसमें करीब दो टन जीवनरक्षक दवाएं भी शामिल हैं। सभी मदद काबुल स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल को सौंपी गई।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत अफगानिस्तान के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने और उनकी हरसंभव मानवीय सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर हाल ही में भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से अफगानिस्तान को कोरोना वैक्सीन की पांच लाख खुराक और 1.6 टन मेडिकल सहायता की आपूर्ति की थी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि आने वाले हफ्तों में हम अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के और अधिक बैच भेजेंगे। इसमें दवाएं और खाद्यान्न शामिल हैं।