फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India stands with Sri Lanka, 1 billion US doller credit line signed for supply of essential commodities: S Jaishankar 

मदद का हाथ: गहरे आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को भारत से मिली मदद, जयशंकर बोले- सबसे पहले पड़ोसी   

Thu, 17 Mar 2022 05:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका की मदद के लिए भारत सामने आया है। भारत ने पड़ोसी देश को 1 अरब डॉलर की सहायता दी है। 

विज्ञापन
India stands with Sri Lanka, 1 billion US doller credit line signed for supply of essential commodities: S Jaishankar 
श्रीलंका को भारत की मदद - फोटो : ANI

विस्तार

आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को भारत से मदद मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। चीन के कर्ज के जाल में फंसे श्रीलंका की तरफ भारत ने एक सच्चे पड़ोसी होने के नाते मदद का हाथ बढ़ाया है। आज भारत ने श्रीलंका को एक अरब अमेरिकी डॉलर देने के क्रेडिट लाइन पर हस्ताक्षर किए। बुधवार को श्रीलंका के वित्त मंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। 

विज्ञापन


इसे लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, पड़ोसी पहले। भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन पर हस्ताक्षर किए गए। भारत द्वारा दिए गए समर्थन का प्रमुख तत्व। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के वित्त मंत्री ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात 

भारत दौरे पर पहुंचे श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्रीलंका के उच्चायोग के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को भरोसा दिया कि भारत हमेशा एक मित्र पड़ोसी के रूप में श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा। बासिल राजपक्षे ने मोदी को मुश्किल वक्त में श्रीलंका को दी गई मदद के लिए धन्यवाद दिया।


श्रीलंका में महंगाई की मार से जनता बेहाल 
बता दें कि श्रीलंका में महंगाई की मार से बेहाल जनता अब बगावत पर उतर आई है। चीन के कर्ज के जाल में बुरी तरह उलझे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था धराशायी होने लगी है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका भारी कर्ज और बढ़ती कीमतों की दोहरी मार का सामना कर रहा है। इससे खाद्यान्न और ईंधन की किल्लत हो गई है। इससे नागरिकों का धैर्य जवाब दे गया है और वे सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।


राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन 
मंगलवार को यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स के विपक्षी दल के समर्थकों के नेतृत्व में कोलंबो में राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि यह सरकार को हटाने के लिए एक अभियान की शुरुआत है। आप दो साल से पीड़ित हैं। क्या आप और अधिक पीड़ित हो सकते हैं? प्रेमदासा ने मौजूदा सरकार को बुराई बताया और देश के कई आर्थिक संकटों के लिए इसे जिम्मेदार ठहराया।
  
सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना कर रहा श्रीलंका 
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। वहीं, एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से श्रीलंकाई सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं की कीमतों में भी भारी बढोतरी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed