{"_id":"586abf034f1c1b943a158615","slug":"india-sri-lanka-agree-to-release-fishermen","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारत और श्रीलंका मछुआरों को रिहा करने पर सहमत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत और श्रीलंका मछुआरों को रिहा करने पर सहमत
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jan 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका और भारत के बीच मछुआरों के मसले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई और दोनों ही देश हाल के दिनों गिरफ्तार किए गए मछुआरों को रिहा करने पर राजी हो गए। इस सहमति के तहत श्रीलंका अपनी हिरासत से 51 भारतीय मछुआरों को तुरंत रिहा करेगा और उनकी जब्त नौकाओं को भी लौटाएगा।
विज्ञापन
वहीं भारत श्रीलंका के तीन मछुआरों को छोड़ेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘मंत्री स्तरीय बैठक के नतीजे के तौर पर श्रीलंका 51 भारतीय मछुआरों को छोड़ेगा जबकि हम उनके तीन मछुआरों को रिहा करेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका हमारे आग्रह पर जब्त नौकाओं को भी लौटाने पर राजी हो गया है। यह फैसला कोलंबो में मछुआरों पर भारत-श्रीलंका मंत्री स्तरीय बातचीत के दौरान लिया गया।’
विज्ञापन