{"_id":"5e8f5b418ebc3e6fd310198e","slug":"india-slams-china-over-comments-on-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी करने पर भारत ने चीन को घेरा, कहा- ऐसी हरकतों से बाज आए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी करने पर भारत ने चीन को घेरा, कहा- ऐसी हरकतों से बाज आए
Thu, 09 Apr 2020 10:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:58 PM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित टिप्पणी को भारत ने खारिज किया है। भारत ने कहा है कि यह केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा भारत चीन से यह उम्मीद करता है कि वह हमारे आंतरिक मामलों, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर किसी तरह की अनर्गल टिप्पणी करने से बचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कि भारत चीन से यह उम्मीद भी रखता है कि वह सीमापार आतंकवाद की पहचान करे और निंदा करे, जो कि जम्मू-कश्मीर समेत भारत के अन्य लोगों के जीवन को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता द्वारा एक बयान में जम्मू-कश्मीर का जिक्र करने को खारिज करते हैं।' वह चीनी प्रवक्ता के बयान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने कहा, इस मुद्दे पर भारत की स्थिति से चीन पूरी तरह से वाकिफ है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। इससे संबंधित मुद्दे भारत के आंतरिक मसले हैं।'
उन्होंने आगे कहा, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि चीन समेत बाकी देश भी भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने से बचें और भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें।