{"_id":"57f3fe9d4f1c1b9b0626f7b0","slug":"india-singapore-to-step-up-anti-terror-economic-cooperation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला सिंगापुर का साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला सिंगापुर का साथ
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारत की रणनीति लगातार मजबूत होती जा रही है। भारत दौरे पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने उड़ी आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिंगापुर भारत के साथ है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ते चरमपंथ और सीमा पार आतंकवाद को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया। मंगलवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग बढ़ाने को ले कर कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ता कट्टरवाद और सीमा पार से जारी आतंकवाद भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं। सिंगापुर को भारत का अभिन्नतम मित्र बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग हमारी रणनीतिक भागीदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

लूंग की सादगी ने किया हतप्रभ
इस दौरान पीएम ने आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास और देश के कई अन्य राज्यों में विकास के लिए किए जा रहे सहयोग की प्रशंसा की। इस दौरान सिंगापुर के पीएम ने उड़ी आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर भारत पर पूरी तरह से भरोसा करता है। आतंकवाद से निपटने के लिए सिंगापुर हर संभव मदद के लिए तैयार है।
लूंग की सादगी ने किया हतप्रभ
पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने सोमवार की रात उस समय सब को हैरत में डाल दिया, जब हवाई जहाज से उतरने के बाद उन्होंने सुरक्षा तामझाम को छोड़ कर बस से सफर करने का फैसला किया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्टï्रीय हवाई अड्डïे पर उनके लिए कारों के काफिले का प्रबंध था। उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। मगर हवाईजहाज से उतरने के बाद वह फीडर बस में सवार हो गए। उनके बाद उनकी पत्नी, उनके पुत्र के साथ उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल भी फीडर बस से एग्जिट गेट तक आया।