फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India send first consignment of wheat to Afghanistan through the Chabahar port

पहली बार भारत ने चाबहार से होकर अफगानिस्तान भेजी गेहूं की खेप, सुषमा ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 29 Oct 2017 09:31 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Sun, 29 Oct 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
India send first consignment of wheat to Afghanistan through the Chabahar port
भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान के लिए गेहूं की पहली खेप रविवार को रवाना की। इस कदम को नौवहन के क्षेत्र में ‘मील का पत्थर’ माना जा रहा है क्योंकि इससे पाकिस्तान क्षेत्र के बाहर ही अफगानिस्तान तक नए सामरिक महत्व की शानदार कनेक्टिविटी के लिए बंदरगाह के ऑपरेशनल होने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त रूप से गुजरात के कांडला बंदरगाह से गेहूं से लदे जहाज को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


पढ़ें- अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी ने की PM मोदी से मुलाकात, सुरक्षा और आतंकवाद पर होगी बातचीत    
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बड़ी उपलब्धि बताया है। इस कदम के साथ ही भारत से अफगानिस्तान के लिए वैकल्पिक एवं विश्वसनीय मार्ग का सपना साकार होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि गेहूं से लदे छह और जहाज भी अगले कुछ महीनों में अफगानिस्तान के लिए भेजे जाएंगे।

बता दें कि अफगानिस्तान से सड़क मार्ग जरिए कारोबार में पाकिस्तान बाधा बना हुआ है। इसी के जवाब में ईरान के चाबहार बंदरगाह को भारत विकसित कर रहा है। बीते जून में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत और अफगानिस्तान ने एक एयर फ्रेट कॅरिडोर भी लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed