{"_id":"600f56d08ebc3ef91c7c0900","slug":"india-says-in-unsc-countries-sponsoring-terrorism-used-covid-19-pandemic-to-recruit-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के प्रायोजक देशों ने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती के लिए किया: भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकवाद के प्रायोजक देशों ने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती के लिए किया: भारत
Tue, 26 Jan 2021 05:10 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Jan 2021 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि वैश्विक स्तर पर जिन देशों को आतंकवाद का प्रायोजक माना जाता है उन्होंने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती और घुसपैठ की गतिविधियों के लिए किया ताकि 'आतंक के जहर' को फैलाया जा सके।
विज्ञापन
इसके साथ ही भारत ने कहा कि भारत तथा अन्य देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के इस दौर में टीकाकरण अभियान चलाया और दूसरों की सहायता की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि नागराज नायडू ने सुरक्षा परिषद में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा: 2532 प्रस्ताव के क्रियान्वयन’ पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यह कहा।
विज्ञापन
नायडू ने कहा, 'महामारी के दौरान भारत जैसे देशों ने जहां टीकाकरण अभियान चलाया और दूसरों की सहायता की, वहां ऐसे देश भी हैं जो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और घृणा की बातें बोल रहे हैं तथा मिथ्या प्रचार में लगे हैं।'
विज्ञापन