{"_id":"5c7b6ec9bdec227370401d7d","slug":"india-said-on-oic-resolution-on-kashmir-jammu-kashmir-is-internal-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओआईसी के प्रस्ताव पर भारत का जवाब, जम्मू कश्मीर हमारा आंतरिक मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओआईसी के प्रस्ताव पर भारत का जवाब, जम्मू कश्मीर हमारा आंतरिक मामला
Sun, 03 Mar 2019 11:36 AM IST
Shilpa Thakur
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
ओआईसी की बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के एक प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर उसका अभिन्न अंग है और यह मुद्दा देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
ओआईसी में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों की हाल ही में अबूधाबी में बैठक संपन्न हुई थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "जम्मू कश्मीर पर प्रस्ताव के बारे में हमारी स्थिति अडिग और पूर्व परिचित है। हमारा जोर देकर कहना है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और यह मुद्दा भारत की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित है।"
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि आईओसी के हालिया संपन्न 48वें सत्र का समापन ऐसे प्रस्ताव के साथ हुआ है जो कश्मीर मुद्दे पर पााकिस्तान का "समर्थन" करता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईओसी में 57 देश शामिल हैं और इनमें से अधिकांश ऐसे देश हैं जो मुस्लिम बहुसंख्यक हैं।