{"_id":"6152bcdf1ae52c53385d3998","slug":"india-s-reply-to-pakistan-at-unhrc-do-not-give-knowledge-on-democracy-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को भारत का जवाब: अपने यहां मानवाधिकारों की चिंता करे पाकिस्तान, हमें लोकतंत्र का न दे ज्ञान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक को भारत का जवाब: अपने यहां मानवाधिकारों की चिंता करे पाकिस्तान, हमें लोकतंत्र का न दे ज्ञान
Tue, 28 Sep 2021 12:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:27 PM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार काउंसिल में भारत ने एक बार फिर साफ किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा हे और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
भारत का पाकिस्तान को जवाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानवाधिकारों पर शेखी बघारने वाले पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में राइट टू रिप्लाई के दौरान भारत ने साफ लहजे में कहा कि पाकिस्तान अपने यहां मानवाधिकारों की चिंता करे। वहां न तो लोकतंत्र बचा है और न ही मानवीय मूल्य। लेकिन विडंबना यह है कि पाकिस्तान जैसा कट्टरपंथी और असफल राज्य भारत को लोकतंत्र और मानवाधिकार पर ज्ञान दे रहा है।
विज्ञापन
भारत ने अपने जवाब में कहा कि पूरी काउंसिल ने पाकिस्तानी डेलीगेट्स को बिना वजह अपनी शेखी बघारते हुए देखा है। यह उनकी हताशा और मानसिक स्थिति को दर्शाता है। भारत ने एक बार फिर साफ किया की जम्मू-कश्मीर फिर चाहें वह पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर ही क्यों न हो, भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन