फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's projected population, as on July 1, is 139 crore: Govt to Lok Sabha

Population Report: जनसंख्या के मामले में चीन फिर से आगे, सरकार ने लोकसभा में किया खुलासा

Tue, 25 Jul 2023 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 03:08 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामले के विभाग के अनुमान के अनुसार, एक जुलाई 2023 को चीन की जनसंख्या 142,56,71,000 थी। जबकि भारत की इससे कम है। 
 

विज्ञापन
India's projected population, as on July 1, is 139 crore: Govt to Lok Sabha
population - फोटो : File Photo

विस्तार

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते एक जुलाई को देश की अनुमानित जनसंख्या 139 करोड़ थी, जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ थी। 

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में बोले केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। दरअसल, सवाल था कि क्या भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है? इसके जवाब में राय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामले के विभाग के अनुमान के अनुसार, एक जुलाई 2023 को चीन की जनसंख्या 142,56,71,000 थी। जबकि भारत की इससे कम है। 

विज्ञापन

भारत की इतनी जनसंख्या
मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा प्रकाशित जनसंख्या अनुमान संबंधी तकनीकी समूह की रिपोर्ट के अनुसार एक जुलाई, 2023 को भारत की अनुमानित जनसंख्या 139,23,29,000 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी बनी अड़चन
राय ने कहा कि COVID-19 महामारी के कारण साल 2021 में होने वाली जनगणना को टाल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed