Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's homegrown Anti-Tank Missile 'Nag Mk 2' aces Field Evaluation Trials

Nag Mk 2: नाग एमके-2 का हुआ सफल परीक्षण, दुश्मन के टैंकों को निशाना बनाएगी स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल

Mon, 13 Jan 2025 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर (राजस्थान)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर (राजस्थान) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jan 2025 10:30 PM IST
सार

Nag Mk 2:  स्वदेशी एंटी-टैंक मिसाइल 'नाग एमके 2' ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोखरण फील्ड रेंज में महत्वपूर्ण परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया। नाग एमके 2 तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक फायर-एंड-फॉरगेट गाइडेड मिसाइल है। 

विज्ञापन
India's homegrown Anti-Tank Missile 'Nag Mk 2' aces Field Evaluation Trials
नाग एमके 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/रक्षा मंत्री कार्यालय

विस्तार

स्वदेशी टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल नाग का दूसरा संस्करण ‘नाग एमके 2’ अब नई ताकत से दुश्मन के टैंकों को नष्ट करेगी। भारत ने तीसरी पीढ़ी की इस मिसाइल का क्षेत्र मूल्यांकन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये परीक्षण हाल ही में राजस्थान के पोखरण स्थित फायरिंग रेंज में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के मुताबिक तीन क्षेत्रीय परीक्षणों के दौरान, मिसाइल प्रणालियों ने अधिकतम और न्यूनतम सीमा के सभी लक्ष्यों को सटीक रूप से नष्ट कर दिया। इससे इसकी फायरिंग रेंज की पुष्टि हुई। नाग मिसाइल वाहक संस्करण-2 का भी क्षेत्र-मूल्यांकन किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इसके साथ ही, अब पूरी हथियार प्रणाली भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने डीआरडीओ, सेना को दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाग एमके 2 की संपूर्ण हथियार प्रणाली के सफल क्षेत्र मूल्यांकन परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय सेना और उद्योग को बधाई दी। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने मिसाइल को सेना में शामिल करने के लिए तैयार करने के लिए सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed