{"_id":"59da706d4f1c1bf4688b4bb4","slug":"india-s-first-three-air-force-women-pilots-fly-mig-21-fighter-jet","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना की पहली तीन महिला पायलट उड़ाएंगी मिग 21 बाइसन्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वायुसेना की पहली तीन महिला पायलट उड़ाएंगी मिग 21 बाइसन्स
एजेंसी, हिंडन
Updated Mon, 09 Oct 2017 03:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
भारतीय वायुसेना की पहली तीन महिला युद्धक विमान पायलट संभवत: मिग-21 बाइसन्स जेट उड़ाएंगी। ये तीन महिला पायलट अवनि चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह तीन हफ्ते का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब सैन्य जेट उड़ाएंगी तो नया इतिहास रचेंगी।
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने रविवार को कहा, ‘फिलहाल उन्हें मिग 21 बाइसन्स स्क्वाड्रन में डालने का विचार है। हमारा विचार है कि यह उनके कौशल को निखारेगा, क्योंकि इस विमान में अन्य आधुनिक विमान की तुलना में ज्यादा मैनुअल फीचर हैं।’
विज्ञापन
पढ़ें- एयरफोर्स डे पर वायुसेनाध्यक्ष ने दिया देश को सुरक्षा का भरोसा, बोले- हम हर समय तैयार
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल ने इंगित कहा कि मिग 21 बाइसन उड़ा कर अपना कौशल निखारने के बाद तीनों महिलाएं दूसरे जेट उड़ा सकती हैं। तीनों महिला पायलटों को पिछले साल जुलाई में फ्लाइंग आफिसर के रूप में कमीशन मिला है।