फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india's first auto car freight train, run according to the schedule

पार्सल के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, आ गई है नई ऑटो फ्रेट ट्रेन

Wed, 13 Jul 2016 06:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
india's first auto car freight train, run according to the schedule
TELGO TRAIN - फोटो : अमर उजाला

अब आप घड़ी देखकर ट्रेन में सामान लोड कर तय समय में सामान को उतार भी सकेंगे। ट्रेन से पार्सल भेजकर कई दिनों तक आपको सामान पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, रेलवे ने अब मालगाड़ी ही नहीं कंटेनर से भी पार्सल भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। कंटेनर को भी टाइम टेबल से मालगाड़ी की तरह ही चलाया जाएगा।

विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने मंगलवार को हरियाणा के गुड़गांव से बंगलूरू के निंदवाड़ा के बीच समय-सारणी से चलने वाली ऑटो कार फ्रेट ट्रेन का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रिमोट से किया। इसके अलावा कंटेनर यातयात के लिए पार्सल सेक्टर और कंटेनर चढ़ाने-उतारने का काम प्राइवेट ऑपरेटर के लिए भी खोलने की सुविधा शुरू की।

विज्ञापन

मंझोले उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

india's first auto car freight train, run according to the schedule

इस मौके पर इस मौके पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि ऑटो कार्गो में रेलवे की हिस्सेदारी सालाना 2 प्रतिशत थी अब बढ़कर 25 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है। ऑटो कार फ्रेट ट्रेन के समय-सारणी से चलने से वाहनों को लाने ले जाने में सुविधा होगी।

गुड़गांव में मारुति का बहुत बड़ा कारोबार है और हर दिन सैकड़ों गाड़ियां ट्रेन से एक शहर से दूसरे शहर भेजी जाती है। इस मौके पर बताया गया कि न्यूनतम 7 रेक वाली ट्रेन की बुकिंग भी अब करवाई जा सकती है। इससे मंझोले उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed