{"_id":"592761a14f1c1b6403536bd3","slug":"india-s-comment-on-the-confession-of-former-army-officer-of-pakistan-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव मामले में सच सामने आने से पाक का चेहरा हुआ बेनकाबः भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाधव मामले में सच सामने आने से पाक का चेहरा हुआ बेनकाबः भारत
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 26 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक पूर्व सैन्य अधिकारी के कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा करने संबंधी स्वीकारोक्ति पर भारत ने कहा है कि आखिरकार इस मामले का सच सामने आ गया है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि इस मामले में हम पहले ही दिन से कह रहे हैं कि जाधव का पाकिस्तान ने ईरान से अपहरण किया है। अब पाकिस्तान सेना के पूर्व ले. जनरल के कबूलनामे ने भारत के दावे को पुख्ता कर दिया है।
विज्ञापन
बागले ने कहा कि इस स्वीकारोक्ति पर फिलहाल वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। क्योंकि यह मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीज) में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि इस मामले की वर्तमान स्थिति यह है कि भारत को अब तक जाधव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
जाधव की मां की ओर से दी गई अपील पर क्या कदम उठाए गए हैं, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत को नहीं पता कि जाधव कहां और किस हाल में हैं। उन्हें अपना बचाव करने के लिए कोई कानूनी मदद दी भी जा रही है या नहीं। बागले ने बताया कि आईसीजे के आदेश के बावजूद पाकिस्तान ने भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं दी है।