फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India’s black economy shrinking, pegged at 20% of GDP: Report

मोदी सरकार आने के बाद काले धन में आई कमी, पर अब भी 30 लाख करोड़ की ब्लैक इकॉनमी

Sun, 05 Jun 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
India’s black economy shrinking, pegged at 20% of GDP: Report
भारत में काला धन पिछले कुछ समय में कम जरूर हुआ है, लेकिन अब भी यह कुल जीडीपी का 20 प्रतिशत है। एक नई स्टडी के मुताबिक, भारत में काले धन की अर्थव्यवस्‍था 30 लाख करोड़ रुपए की है। यह आंकड़ा थाईलैंड और अर्जेंटीना जैसे देशों की कुल अर्थव्यवस्‍था से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


एंबिट कैपिटल की इस रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद कैपिटल कॉस्‍ट बढ़ने से लेंडिंग रेट (उधार देने की प्रवृत्ति) में इजाफा हुआ है। पिछले एक साल में लेंडिंग रेट 24 से बढ़कर 34 फीसदी हो गया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 1970 और 1980 के दशक में इंडियन ब्लैक इकोनॉमी काफी बढ़ गई थी। हालांकि, सख्‍ती से इसकी स्पीड सुस्त जरूर पड़ी है, लेकिन अब भी यह जीडीपी का 20 फीसदी है। 2016 में भारत की जीडीपी 2.3 लाख करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि  ब्‍लैकमनी 30 लाख करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद ब्लैक इकोनॉमी पर काफी लगाम कसी है। गोल्ड ट्रांजेक्शन पर काफी चेकिंग बैठाने से ये काफी कठिन हुआ है। 


अब काली कमाई से सोना खरीदने में भी मुश्किल हैं। हालांकि इसकी और वजहें भी हैं। जमीन, रियल एस्टेट और सोने की कीमतों में गिरावट को भी एक कारण बताया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed