फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports Coronavirus cases Active Cases Deaths news and updates

COVID-19: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 4,282 केस मिले, 14 की मौत; एक्टिव केस 47 हजार के करीब

Mon, 01 May 2023 12:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 01 May 2023 12:12 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है वहीं संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है।

विज्ञापन
India reports Coronavirus cases Active Cases Deaths news and updates
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार 282 नए केस मिले हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है और सोमवार सुबह तक देश में एक्टिव केस 47 हजार 246 ही रह गए। यह एक दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या में 1750 की गिरावट है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, भारत में इस दौरान 14 लोगों की मौत हुई है, जिनमें केरल की तरफ से पहले हुई छह मौतों को जोड़ा गया है। इससे देश में महामारी शुरू होने के बाद से कुल मृतकों का आंकड़ा 5,31,547 पर पहुंच गया है। भारत में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.92 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4 फीसदी पर है। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को देश में संक्रमण के 5,874 मामले सामने आए थे, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,015 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है वहीं संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,70,878 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक टीकों की कुल 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed