फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 91702 corona cases and 3403 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry

कोरोना: लगातार चौथे दिन एक लाख से कम दैनिक संक्रमित मामले हुए दर्ज, 24 घंटे में 3403 मौतें

Fri, 11 Jun 2021 11:09 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Jun 2021 11:09 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज हुए। इसी अवधि में कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार चला गया। मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामले 12 लाख से कम हैं। 

विज्ञापन
India reports 91702 corona cases and 3403 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 91,702 नए मामले सामने आए और 1,34,580 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस को मात दी और अपने घर वापस लौट गए। हालांकि इस दौरान एक बार फिर कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार चला गया है। 

विज्ञापन


पॉजिटिविटी रेट 4.49 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार चौथे दिन 24 घंटे में कोविड-19 के एक लाख से कम 91,702 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,92,74,823 हो गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 4.49 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


सक्रिय मामलों की संख्या 12 लाख से कम
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 11,21,671 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.83 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 46,281 की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अबतक 24.60 करोड़ लोगों को लगा टीका
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हुआ। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.49 प्रतिशत है। पिछले 18 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.14 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 29वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

राष्ट्रीय दर 94.93 फीसदी
देश में अभी तक कुल 2,77,90,073 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed