फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 84332 new corona cases and 4002 deaths in last 24 hours as per Health Ministry

दहशत: 24 घंटे में फिर 4 हजार से ज्यादा मौतें, लेकिन संक्रमण के सिर्फ 84 हजार केस, ये 70 दिन में सबसे कम

Sat, 12 Jun 2021 11:22 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 12 Jun 2021 11:22 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के 70 दिन बाद सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार चला गया है, जो एक चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन
India reports 84332 new corona cases and 4002 deaths in last 24 hours as per Health Ministry
कोरोना के दैनिक मामले 70 दिन में सबसे कम - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी धीमी और हल्की हो गई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार पांचवीं बार एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो पिछले 70 दिनों के बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 4002 मरीजों का गई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 84,332 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक बार फिर चार हजार के पार चला गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4002 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा तीन हजार से नीचे था लेकिन इसमें बढ़ोतरी एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय बन गई है। एक दिन में 4002 मरीजों की जान जाने के बाद कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 3,67,081 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इतना ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 70 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 2,93,59,155 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,21,311 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर वापस लौटे हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की संख्या का आंकड़ा आ रहा है, जिस वजह से सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है।

11 लाख से कम हुए सक्रिय मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 11 लाख से घटकर 10,80,690 हो गई है। यानी कि मौजूदा समय में अस्पतालों और घर में कोरोना वायरस के 10,80,690 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ।

संक्रमण की दैनिक दर 4.39 फीसदी हुई
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 19वें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 4.94 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 30वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,79,11,384 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.25 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed