कोरोना की रफ्तार तेज: बीते 24 घंटे में 44 हजार नए मामले, 555 लोगों की मौत, केरल-कर्नाटक में भारी उछाल
भारत में कोरोना के मामलों में बीते एक दिन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। खासकर दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं तो कभी अचानक से बढ़ जा रहे हैं। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना केसों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 555 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें से आधे से ज्यादा केस दो राज्यों से हैं। केरल और कर्नाटक में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में एक दिन में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक में भी 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं।
बता दें कि गुरुवार को 43 हजार से कम मामले आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 44 हजार 230 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 555 लोगों की मौत हो गई। वहीं 42, 360 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
India reports 44,230 new #COVID19 cases, 42,360 recoveries, and 555 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 3,15,72,344
Active cases: 4,05,155
Total recoveries: 3,07,43,972
Death toll: 4,23,217
Total vaccination: 45,60,33,754 pic.twitter.com/qykDBzH7an — ANI (@ANI) July 30, 2021
देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,15,72, 436 हो चुकी है, जिनमें 3,06,63,147 मरीज ठीक हो गए। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 4,23,217 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 44,60,33754 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.69 फीसदी पर है।