फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 35 499 new cases and Active case 402188 in last 24 hours

कोरोना: नए मामलों में फिर आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 35 हजार नए केस, 447 मौतें

Mon, 09 Aug 2021 10:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

 देश में साप्ताहिक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार नए मामले सामने आए हैं। लोगों में एंटीबॉडी तैयार होने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है।

विज्ञापन
India reports 35 499 new cases and Active case 402188 in last 24 hours
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में 35 हजार केस सामने आए हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है। यानी रविवार के मुकाबले चार हजार कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35, 499 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39,466 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,02,188 है। बता दें कि रविवार को 39,070 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 5 अगस्त के बाद सबसे कम है। खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। 

विज्ञापन

 
महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनों की सेवा शुरू
केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में  5580 मरीज मिले हैं। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही राज्य में पूरी क्षमता के साथ लोकल ट्रेनें शुरू होने जा रही है। 15 अगस्त से टीका लगाने वाले लोगों के लिए सभी लोकल ट्रेनों की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। कर्नाटक में 1598 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के मामलों में गिरावट
देश में साप्ताहिक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।  हालांकि , पिछले सप्ताह नए मामलों में 7.5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था, लेकिन उसके बाद संक्रमण के मामलों में कमी आई है। पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम आ रही है।  सिक्किम में 43%, त्रिपुरा में 32%, अरुणाचल प्रदेश में 26%, मणिपुर में 25% और मिजोरम में 22% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed