फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 24354 new covid cases and Kerala recorded 13k new cases in the last 24 hours

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले, 197 दिन बाद एक्टिव केस सबसे कम

Sat, 02 Oct 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 02 Oct 2021 09:54 AM IST
सार

कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के साथ -साथ एक्टिव केसों में भी कमी आई है। मार्च के बाद कोरोना के सक्रिय मरीज 2 लाख 73 हजार 889 है। यह 197 दिनों में सबसे कम है। हालांकि, केरल में सक्रिय मरीजों की संख्या अब भी ज्यादा है। 

विज्ञापन
India reports 24354 new covid cases and  Kerala recorded 13k new cases in the last 24 hours
बंगाल में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी रोज केस कम हो रहे हैं।  बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 234 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इधर केरल में कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है।

विज्ञापन


केरल अब भी बना हॉटस्पॉट
केरल में पिछले 24 घंटे में 13 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। केरल में एक्टिव मरीजों की संख्या अब भी ज्यादा है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना के मामले सिर्फ केरल राज्य में है। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां कोरोना के दैनिक मामले करीब तीन हजार के आसपास निकल रहे हैं। पिछले एक दिन में यहां पर कोरोना से पचास लोगों ने दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


राहत की बात है कि कोरोना के दैनिक मामलों के साथ-साथ एक्टिव केसों में भी लगातार कमी देखी जा रही है। शुक्रवार को भारत में कोरोना के एक्टिव केस 2 लाख 73 हजार 889 दर्ज किए गए, जो 197 दिनों में सबसे कम है। मार्च में सक्रिय मरीजों की संख्या 2.75 लाख से ऊपर थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के बाद सबसे कम एक्टिव केस 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 73 हजार 20 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 48 हजार 562 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, एक अक्तूबर तक  57,19,94,990 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें शुक्रवार का 14,29,258 नमूने भी शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed