फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 15,786 new cases and 231 deaths in the last 24 hours, Active caseload stands at 1,75,745

कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हो रहा देश: बीते 24 घंटे में केवल 15786 नए मामले, सक्रिय केस 8 महीने में सबसे कम

Fri, 22 Oct 2021 11:17 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Oct 2021 11:17 AM IST
सार

भारत में पिछले 24 घंटे में केवल 15,786 नए मामले सामने आए। वहीं, 231 लोगों की मौत हो गई जबकि 18641 लोग कोरोना से ठीक हुए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले आठ महीनों में सबसे कम सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
India reports 15,786 new cases and 231 deaths in the last 24 hours, Active caseload stands at 1,75,745
धीरे धीरे कोरोना से जंग जीत रहा भारत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत कोरोना महामारी को पटखनी देने में लगातार कामयाब हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में केवल 15,786 नए मामले सामने आए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी पिछले आठ महीनों में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटों में 18641 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि 231 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,41,43,236 हो गई है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1,75,745 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,086 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.16 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, कोरोना महामारी से 3,35,14,449 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि  4,53,042 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 


देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन




टीकाकरण का रिकॉर्ड, भारत ने दुनिया के सामने पेश की मिसाल
भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई और इसी के साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। पीएम मोदी ने इस उपलब्धि पर कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा नहीं है, ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। ये उस नए भारत की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना जानता है और अपने संकल्पों की सिद्धि के लिए परिश्रम का नतीजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed