फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 132788 new corona casesand 3207 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry

कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली बढ़त, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 1.32 लाख मामले, 3207 मरीजों ने गंवाई जान

Wed, 02 Jun 2021 11:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमित मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायर के 1.32 लाख मामले सामने आए हैं, जबकि 3207 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
India reports 132788 new corona casesand 3207 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक बार फिर तीन हजार के ऊपर चला गया है। बता दें कि मंगलवार को 2795 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई थी लेकिन आज यानी बुधवार को कोरोना वायरस से 3207 मरीजों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं संक्रमित मामलों की संख्या में भी हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,32,788 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,83,07,832 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन


सक्रिय मामलों की संख्या 20 लाख से कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 3,207 और लोगों ने जान गंवा दी है और इसके साथ ही मृतकों की संख्या 3,35,102 पर पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 लाख से कम दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते 24 घंटे में 20.19 लाख लोगों का हुआ टेस्ट
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 20,19,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। अभी तक देश में कुल 35,00,57,330 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर 6.57 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण दर लगातार नौवें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है।

राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.48 फीसदी

वहीं बता दें कि संक्रमण की साप्ताहिक दर गिरकर 8.21 प्रतिशत रह गई है। इलाज करा रहे इस महामारी के मरीजों की संख्या घटकर 17,93,645 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 92.48 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20वें दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,61,79,085 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed