{"_id":"62f1ddfc4f576e52db3bc8cb","slug":"india-reports-12-751-fresh-covid-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: कोरोना मामलों में तेज गिरावट, संक्रमण दर 3.50 फीसदी, पर दिल्ली में बढ़े केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: कोरोना मामलों में तेज गिरावट, संक्रमण दर 3.50 फीसदी, पर दिल्ली में बढ़े केस
Tue, 09 Aug 2022 09:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:39 AM IST
सार
मंगलवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 1,31,807 हैं। बीते 24 घंटे में 16,412 लोग कोरोना से उबर गए। सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,510 थी और 16,167 नए संक्रमित मिले थे। इस तरह मंगलवार को नए मामलों व सक्रिय केस दोनों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
covid vaccination
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण में रोजाना उतार-चढ़ाव आ रहा है। बीते 24 घंटे में 12,751 नए मामले मिले, वहीं सक्रिय केस में भी और गिरावट आई। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज हुई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 1,31,807 हैं। बीते 24 घंटे में 16,412 लोग कोरोना से उबर गए। सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,510 थी और 16,167 नए संक्रमित मिले थे। इस तरह मंगलवार को नए मामलों व सक्रिय केस दोनों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
दिल्ली में 1372 नए केस, 6 मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,372 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामले 7,484 हो गए हैं। वहीं, 1,927 मरीज ठीक हुए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन