फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today Latest News 55342 new cases & 706 deaths in last 24 hours 6227296 patients cured

Coronavirus India: देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 55342 नए मामले

Tue, 13 Oct 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 13 Oct 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus  Cases Today Latest News 55342 new cases & 706 deaths in last 24 hours 6227296 patients cured
भारत में आज कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में बेशक कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन राहत की बात यह है कि दैनिक नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोविड-19 मामलों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली। सोमवार को जहां 66,732 नए मामले सामने आए थे वहीं मंगलवार को 55,342 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 706 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल मामलों की संख्या 71,75,881 हो गई है। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8,38,729 है। जबकि 62,27,296 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है या वे देश छोड़कर चले गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 1,09,856 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

 

नए मामले हो रहे हैं कम
देश में रोजाना सामने आने वाले मामलों में कमी देखी जा रही है। रविवार को कोरोना के 74,383 मामले, सोमवार को 66,732 और मंगलवार को 55342 दर्ज किए गए। वहीं मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। रविवार को कोविड-19 के कारण 918, सोमवार को 816 और मंगलवार को 706 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत हो गई है।

बीते पांच अक्तूबर को देश में कोरोना के 61,267 मरीज मिले थे जबकि उससे पहले 25 अगस्त को 60,975 नए मरीज सामने आए थे। राहत की बात ये भी है कि रविवार को देशभर में 71,559 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed