फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India rejects Pakistan's video of 'spy confession'

कथित रॉ एजेंट के पाक सेना के वीडियो पर भारत का करारा जवाब

Wed, 30 Mar 2016 12:29 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
India rejects Pakistan's video of 'spy confession'
पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व नौसेना अधिकारी के मंगलवार को जारी किए गए एक वीडियो का भारत ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


वीडियो में कथित रॉ एजेंट बताया जा रहा यह अधिकारी कथित रूप से बलूचिस्तान और कराची में आतंक फैलाने की बात कबूल रहा है। भारत ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि वीडियो में पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से जबरन कबूल करवाया जा रहा है और गलतबयानी के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

भारत पहले ही इस बात को नकार चुका है कि जाधव का रॉ से कोई लेनादेना नहीं है। वह एक पूर्व नौसेना अधिकारी रहा है, जो अब  ईरान में कारोबार करता है।

वहीं इससे पहले पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि जाधव अब भी भारतीय नौसेना का अधिकारी है। वह 2022 तक रिटायर होगा। उन्होंने बताया कि इस्लाम कबूलने के बाद जाधव ने गडानी में स्क्रैप डीलर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन

भारतीय नौसेना में अब भी सेवारत अधिकारी है जाधव: पाक सेना

India rejects Pakistan's video of 'spy confession'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, 'हमने पाक अधिकारियों द्वारा जारी किए गए पूर्व नौसेना अधिकारी के वीडियो को देखा है, जो ईरान में कारोबार करता है। अनजान परिस्थितियों में अब वह पाकिस्तान की हिरासत में है। इस वीडियो में वह जो बयान दे रहा है, उसमें वास्तव में कोई सच्चाई नहीं है। अपने बयान में वह जो भी दावे कर रहा है, उस पर कोई भी आसानी से यकीन नहीं कर सकता। उससे जबरन कबूल करवाया जा रहा है।'

देर रात को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी इस बयान में कहा गया है कि सरकार ने पहले ही पाक के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है, जो इस व्यक्ति (जाधव) के हवाले से कही जा रही हैं। जांच में पता चला है कि उसे जबरन परेशान किया जा रहा है, जबकि वह ईरान से कानूनी तौर पर कारोबार करता है। हालांकि हम यह जांच कर रहे हैं कि आखिर वह पाकिस्तान कैसे पहुंचा।

इस बात की भी आशंका पर भी विचार किया जा रहा है कि उसे ईरान से अगवा किया गया है। अगर हमारे अधिकारियों को उस तक पहुंचने दिया जाए तभी कुछ साफ हो पाएगा। इसके लिए हमने पाक सरकार ने आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द इस पर विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed