फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India rejects Pakistan foreign minister's statement and said Pak should take steps against terrorism

पाकिस्तान के हमले के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा- मुद्दे से न भटके, आतंक के खिलाफ उठाए जरूरी कदम

Sun, 07 Apr 2019 11:58 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 07 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
India rejects Pakistan foreign minister's statement and said Pak should take steps against terrorism
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान को बेतुका और गैरजिम्मेदाराना बताते हुए खारिज कर दिया। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बयान दिया था कि भारत पाक पर फिर हमला करेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाक विदेश मंत्री का यह बयान युद्ध उन्माद फैलाने वाला है। 

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कुरैशी के इस बयान पर कहा कि इस हथकंडे से ऐसा लगता है कि पाकिस्तान अपने आतंकवादियों से भारत में हमला कराना चाहता है। विदेश मंत्रालय ने पाक को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को मुख्य मुद्दे से भटकाने वाले बयान देने की बजाय आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय और स्थिर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को सलाह दी कि आतंकवादी घटनाओं को लेकर ठोस खुफिया जानकारी को साझा करने के लिए स्थापित कूटनीतिक डीजीएमओ माध्यमों का प्रयोग करे। मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सीमा पार से होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले पर मजबूती से और निर्णायक प्रतिक्रिया देने का अधिकार रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed