फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India registers record single day spike of 9987 COVID cases 266 deaths, sixth most affected country in World

Corona in India: पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 9987 मामले, 266 मरीजों की हुई मौत

Tue, 09 Jun 2020 10:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Jun 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
India registers record single day spike of 9987 COVID cases 266 deaths, sixth most affected country in World
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,987 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 2,66,598 हो गए हैं।

विज्ञापन


भारत में मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 266 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,466 हो गई है। 


Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख 66 हजार से ज्यादा, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,29,917 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,29,215 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक करीब 48.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह तक हुई 266 मौतों में से सबसे ज्यादा 109 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद दिल्ली में 62, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, हरियाणा में 11, पश्चिम बंगाल में नौ, उत्तर प्रदेश में आठ, राजस्थान में छह, जम्मू-कश्मीर में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश और पंजाब में दो-दो और बिहार तथा केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 7,466 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,169 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजारत में 1,280, दिल्ली में 874, मध्यप्रदेश में 414, पश्चिम बंगाल में 405, तमिलनाडु में 286, उत्तर प्रदेश में 283, राजस्थान में 246 और तेलंगाना में 137 लोगों की मौतें हुईं।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से 75, कर्नाटक में 64 और पंजाब में 53 लोगों की मौत हुई। जम्मू-कश्मीर में 45, हरियाणा में 39, बिहार में 31, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में सात लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच और असम तथा छत्तीसगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 88,528 मामले महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 33,229, दिल्ली में 29,943, गुजरात में 20,545, उत्तर प्रदेश में 10,947, राजस्थान में 10, 763 और मध्यप्रदेश में 9,638 हैं।


वहीं, पश्चिम बंगाल में 8,613, कर्नाटक में 5,760, बिहार में 5,202, हरियाणा में 4,854, आंध्र प्रदेश में 4,851, जम्मू-कश्मीर में 4,285, तेलंगाना में 3,650 और ओडिशा में 2,994 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 2,663, असम में 2,776, केरल में 2,005 और उत्तराखंड में 1,411 लोग संक्रमित हैं।

झारखंड में 1,256, छत्तीसगढ़ में 1,160, त्रिपुरा में 838, हिमाचल प्रदेश में 421, गोवा में 330 और चंडीगढ़ में 317 मामले हैं। मणिपुर में संक्रमण के 272, पुदुचेरी में 127, नगालैंड में 123 मामले हैं। लद्दाख में 103, अरुणाचल प्रदेश में 51, मिजोरम में 42, मेघालय में 36, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं। वहीं दादर-नगर हवेली में 22 और सिक्किम में सात मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed