Coronavirus in India Live Updates: मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 211 नए मामले, छह की मौत, संक्रमितों की संख्या 9849 हुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:21 AM IST
खास बातें
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2259 मामले दर्ज किए गए और 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 90,787 पहुंच गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 470 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 21,044 हो गई है।
- पश्चिम बंगाल में आज 372 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 8,985 हो गए हैं।
- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 147 नए मामले दर्ज किए गए और दो लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 3990 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 1685 मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 34,914 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले सामने आए हैं और 266 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,66,598 हो गई है, जिनमें से 1,29,917 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 1,29,215 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 7,466 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी
- फोटो : PTI