फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India registers record single day spike of 9851 COVID cases 273 deaths pushing infection tally to 226770

Corona in India: पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 6348 पर पहुंची

Fri, 05 Jun 2020 01:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
India registers record single day spike of 9851 COVID cases 273 deaths pushing infection tally to 226770
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए चार चरणों के लॉकडाउन के बाद अब देश को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू कर दिया गया है। अनलॉक-1 के तहत आठ जून से धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 273 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 9,851 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख 26 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों में विदेश नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 48.27 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


गुरुवार सुबह से अब तक 273 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे ज्यादा 123 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके अलावा दिल्ली के 44, गुजरात के 33, उत्तर प्रदेश के 16, तमिलनाडु के 12, पश्चिम बंगाल के 10, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में छह-छह, कर्नाटक, बिहार और राजस्थान में चार-चार, आंध्र प्रदेश और केरल में तीन-तीन, उत्तराखंड में दो और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,710 मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 1,155, दिल्ली में 650, मध्यप्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तर प्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105, आंध्र प्रदेश में 71, कर्नाटक में 57 और पंजाब में 47 मौतें हुई हैं।


जम्मू-कश्मीर में 35 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 10, ओडिशा में सात, झारखंड में छह लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed