{"_id":"57d003ee4f1c1bdc67317194","slug":"india-registered-his-protest-on-last-minute-cancellation-of-india-envoy-programme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाई कमिश्नर का कार्यक्रम रद्द करने पर भारत ने पाक उच्चायुक्त को तलब किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाई कमिश्नर का कार्यक्रम रद्द करने पर भारत ने पाक उच्चायुक्त को तलब किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले के मंगलवार को कराची में होने वाले कार्यक्रम को अंतिम समय में रद्द करने के मामले में भारत ने पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित को सम्मन देकर विरोध दर्ज कराया है। इस पर भारतीय अधिकारी ने कहा कि आयोजकों ने उच्चायुक्त का कार्यक्रम रद्द कर बहुत गलत काम किया है।
भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तानी हाई कमिश्नर ने 14 अगस्त को भारत में कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दिया था, लेकिन जब ऐसी स्थित कराची में भारतीय उच्चायुक्त के कार्यक्रम में उत्पन्न हुई तो पाकिस्तान उस स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ साबित हुआ और उसने कार्यक्रम को अंतिम समय में रद्द कर दिया। कार्यक्रम से एक दिन पहले बंबावले ने पाकिस्तान को कश्मीर मामले में दखल ने देने की नसीहत दी थी।

जिन लोगों के घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए
गौतम बम्बावले
- फोटो : getty
पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में कराची काउंसिल ऑफ फॉरेन रिलेशन ने सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन रखा था जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान से लेकर भारत पाक के रिश्तों पर लोगों द्वारा पूछे गए कई सवाल के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में कई दिक्कतें हैं, ऐेसे में बेहतर होगा कि पाकिस्तान अपनी दिक्कतों का हल ढ़ूंढने पर ज्यादा ध्यान दे। कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताते हुए भारतीय उच्चायुक्त ने कहा था कि जिन लोगों के घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों में समस्याएं हैं और आपको (पाकिस्तान को) अन्य देशों की समस्याओं में झांकने के बजाय अपनी समस्याओं को सुलझाने पर गौर करना चाहिए।’