{"_id":"587e2cf14f1c1b233aeff393","slug":"india-ranked-78-at-world-passport-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट रैंकिंग: वैश्विक सूची में भारत 78वें स्थान पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पासपोर्ट रैंकिंग: वैश्विक सूची में भारत 78वें स्थान पर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की वैश्विक सूची में भारत के पासपोर्ट को 78वां स्थान मिला है। जबकि जर्मनी इस सूची में पहले स्थान पर है। विश्व के सबसे लोकप्रिय आर्टन कैपिटल की वैश्विक रैंकिंग ‘पासपोर्ट रैंकिंग’ नेशनल पासपोर्ट के सीमा पार पहुंच पर आधारित है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए सिंगापुर एशिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देश में शामिल हुआ है। सिंगापुर का वीजा फ्री स्कोर 156 है जबकि जर्मनी 157 वीजा फ्री स्कोर के साथ शीर्ष पर है। यहां वीजा फ्री स्कोर से आशय है कि उक्त देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल पर जा सकता है।
विज्ञापन
भारत 46 वीजा फ्री स्कोर के साथ 78वें स्थान पर है। इस सूची में चीन और पाकिस्तान का रैंक क्रमश: 58वां और 54वां है। अफगानिस्तान महज 23 वीजा फ्री स्कोर के साथ सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश है। रिपोर्ट में पहली बार वर्ल्ड ओपननेस स्कोर (डब्ल्यूओएस) को जोड़ा गया है। यह स्कोर दुनिया भर में आवाजाही की स्वतंत्रता की प्रगति का पता लगाता है। साल 2016 में डब्ल्यूओएस 17,925 था जबकि साल 2017 के पहले महीने में यह बढ़कर 17948 हो गया।
विज्ञापन