{"_id":"587ce0d04f1c1b3603efef7a","slug":"india-ranked-60th-in-terms-of-inclusive-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"समावेशी विकास मामले में चीन-पाकिस्तान से भी नीचे भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समावेशी विकास मामले में चीन-पाकिस्तान से भी नीचे भारत
एजेंसी/ दावोस
Updated Mon, 16 Jan 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की 79 विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में भारत का 60वां स्थान है और समावेशी विकास सूचकांक में यह पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान से भी नीचे है। सोमवार को जारी विश्व आर्थिक मंच की समावेशी विकास रिपोर्ट 2017 में कहा गया है कि ज्यादातर देश आर्थिक तरक्की के महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ नहीं उठा रहे हैं और साथ ही विकास मॉडल एवं मूल्यांकन उपायों की विषमता पर कम ध्यान किया है।
विज्ञापन
समावेशी विकास सूचकांक (आईडीआई) 12 परफॉर्मेंस पर आधारित होता है। इस सूची में जहां लिथुआनिया सबसे ऊपर है वहीं अजरबेजान और हंगरी का स्थान क्रमश: दूसरा और तीसरा है। सूची में भारत को 60वें, चीन को 15वें, नेपाल को 27वें, बांग्लादेश को 36वें और पाकिस्तान को 52वें स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन