{"_id":"5b76202342c7925d8550ac68","slug":"india-raised-the-issue-of-infiltration-in-pir-panjal-area-before-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पाकिस्तान के समक्ष पीर पंजाल क्षेत्र में घुसपैठ का मुद्दा उठाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने पाकिस्तान के समक्ष पीर पंजाल क्षेत्र में घुसपैठ का मुद्दा उठाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ को चिंता का विषय बताते हुए भारत ने आज पाकिस्तान से कहा कि पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के उत्तर में घुसपैठ बढ़ी है और इसे रोकने के लिए इस्लामाबाद को कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि दोनों सेनाओं के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बातचीत की।
पाकिस्तानी डीजीएमओ ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा के पास ऐसे तत्वों के किसी भी कदम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी और भारतीय पक्ष द्वारा साझा की गई जानकारी पर प्रतिक्रिया देगी ताकि आतंकवाद विरोधी अभियान सफल हो सकें।
विज्ञापन
बयान के अनुसार भारतीय डीजीएमओ ने जोर दिया कि आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ का प्रयास चिंता का कारण है। उन्होंने पाकिस्तान डीजीएमओ से कहा कि पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के उत्तर में ऐसी गतिविधियों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन