{"_id":"585922944f1c1b8e03e39417","slug":"india-pulls-out-of-regional-conference-in-pakistan-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलग-थलग करने की कूटनीतिः पाक में विकास पर हो रहे सम्मेलन से हटा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलग-थलग करने की कूटनीतिः पाक में विकास पर हो रहे सम्मेलन से हटा भारत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Dec 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान और बांग्लादेश के साथ भारत सतत विकास के मुद्दे पर पाकिस्तान में होने वाले एक अहम क्षेत्रीय सम्मेलन से हट गया है। अंग्रेजी दैनिक द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने शुरू में सम्मेलन में भारत की भागीदारी की पुष्टि की, लेकिन बाद में भारत के हटने की घोषणा की।
एशिया एंड पैसिफिक सेंटर फॉर ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी की संचालक परिषद का तीन दिन का सत्र सोमवार से इस्लामाबाद में शुरू हो गया है। अधिकारी ने ट्रिब्यून को बताया, ‘बैठक शुरू होने से कुछ घंटा पहले भारतीय शिष्टमंडल ने यह कहते हुए अपनी यात्रा रद्द कर दी कि उनके प्रमुख भोजन विषाक्तता के शिकार हो गए हैं।’
इससे पहले, भारत ने नवंबर में दक्षेस का बहिष्कार किया था जो इस्लामाबाद में होने वाला था। माना जाता है कि भारत का यह फैसला पाकिस्तान की मेजबानी वाले इस तरह के बहुराष्ट्रीय कार्यक्रमों से दूर रह कर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के उसके प्रयासों का एक हिस्सा है।

भारतीय दल को जाना था इस्लामाबाद
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक इस्लामाबाद की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन से दूर रहने का भारत का यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा है।
एशिया एंड पैसिफिक सेंटर फॉर ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली स्थित यूनाइटेड नेशंस इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक (UN-ESCAP) का एक विशेष क्षेत्रीय संस्थान है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत से एक टीम को इस्लामाबाद जाना था, जहां अगले तीन दिनों में सम्मेलन के प्रबंधन से जुड़े सभी मुद्दों पर निगाह रखनी थी।
कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने कहा कि शरीफ सरकार सतत विकास के एजेंडा-2030 को लागू करने पर प्राथमिकता देगी।