फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Post commencing celebration of National Postal Week

आज से हुई राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत, 14 अक्तूबर तक चलेगा आयोजन

Fri, 09 Oct 2020 07:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Oct 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
India Post commencing celebration of National Postal Week
चेन्नई में राष्ट्रीय डाक सप्ताह - फोटो : पीटीआई

भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को विश्व डाक दिवस के साथ हुई। विश्व डाक दिवस हर साल नौ अक्तूबर को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की बर्न में स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है। यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना साल नौ अक्तूबर 1874 को बर्न में हुई थी। 

विज्ञापन


विश्व डाक दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के बीच डाक विभाग की भूमिका और देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। भारत में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका और गतिविधियों को प्रसारित करने के लिए डाक विभाग विभिन्न आयोजनों के साथ राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाता है। 
विज्ञापन


इस साल राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत नौ अक्तूबर को  विश्व डाक दिवस के साथ हुई। 10 अक्तूबर को बैंकिंग दिवस मनाया जाएगा, 12 अक्तूबर को पीएलआई दिवस, 13 अक्तूबर को फिलेटली (डाक-टिकट संग्रहण) दिवस, 14 अक्तूबर को बिजनेस डेवलपमेंट दिवस और 15 अक्तूबर को मेल्स दिवस मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी पोस्ट ऑफिस, मेल ऑफिस और प्रशासनिक कार्यालयों की सफाई और साजसज्जा का काम किया जाएगा। पुरानी होर्डिंग और नोटिस को हटाने और पुराने रिकॉर्ड बाहर निकालने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय डाक सप्ताह के लिए सर्किल स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed