India Vietnam: राष्ट्रपति भवन में हुआ वियतनाम के प्रधानमंत्री का जबरदस्त स्वागत, पीएम मोदी ने गले लगाया
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Vietnam PM Pham Minh Chinh hold a bilateral meeting at Hyderabad House in Delhi. pic.twitter.com/y8gY7Op9wo
— ANI (@ANI) August 1, 2024
हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बैठक
राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के बाद वियतनाम के पीएम ने राजघाट का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी और मिन्ह ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।
#WATCH | Delhi: Vietnam PM Pham Minh Chinh receives guard of honour at Rashtrapati Bhavan.
He is on a State visit to India from July 30 to August 1. pic.twitter.com/65aGqfxvfD — ANI (@ANI) August 1, 2024
द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने पर दोनों देशों का जोर
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बुधवार को वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा की। जयशंकर ने मुलाकात की जानकारी देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में चिन्ह के योगदान को सराहा।
बुनियादी ढांचे में निवेश करें भारतीय कारोबारी
चिन्ह ने कहा, मैंने कई भारतीय कारोबारियों से बात की है। उनसे बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आह्वान किया है, जिसमें रणनीतिक बुनियादी ढांचा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक और बाकी सभी क्षेत्र शामिल हैं।