फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India pips Britain to become 5th largest economy; will soon reach third spot: JP Nadda

राज्यसभा: ‘ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत’, नड्डा का दावा- जल्द मिलेगा तीसरा स्थान

Tue, 02 Jul 2024 11:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 02 Jul 2024 11:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा कहा कि ब्रिटेन को पछाड़कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने दावा किया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

विज्ञापन
India pips Britain to become 5th largest economy; will soon reach third spot: JP Nadda
राज्यसभा में जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि भारत, ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने दावा किया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वर्ष 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार तेजी देखने को मिलेगी। भाजपा नेता ने कहा कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में भारतीय अर्थव्यवस्था का 15 प्रतिशत योगदान है।   

विज्ञापन


कोविड-19 वैक्सीन के मुद्दे पर भी विपक्ष पर निशाना
केंद्रीय मंत्री ने कोविड-19 वैक्सीन के मुद्दे पर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मोदी सरकार ने कोविड महामारी के दौरान लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया था। इस दौरान इस घातक वायरस पर लगाम लगाने के लिए दो टीकों का उपयोग करने का निर्णय भी मोदी सरकार था। 
विज्ञापन


देश के बुनियादी ढांचे की प्रगति पर जोर
जेपी नड्डा ने सदन में देश के बुनियादी ढांचे की प्रगति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सड़कों के निर्माण, गरीबों के लिए घर और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचों का विकास हुआ है। भाजपा नेता ने आगे कि स्वच्छता अभियान के तहत देशभर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत, दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा है, जिसका लाभ देश की 40 प्रतिशत आबादी उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसके तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि भारत के बैंकिंग क्षेत्र में मजबूत सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। यह पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 35 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय स्टेट बैंक रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने सुरक्षा बलों को दिए आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन योजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया। इसके तहत, पूर्व सैनिकों को 1.2 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश के दलितो और पिछड़ों के साथ घोर अन्याय किया गया। इसी वजह से बाबा साहेब आंबेडकर ने कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता के कारण नेहरू जी की कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। भाजपा नेता ने इस दौरान विपक्ष से सुझाव दिया कि भारत के विकास के लिए संविधान के अनुसार कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed