फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Parliament winter session may skip this year sansad reopen Jan-end before Budget

इस बार टल सकता है शीतकालीन सत्र, जनवरी अंत में बजट सत्र शुरू होने के आसार

Mon, 23 Nov 2020 10:31 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 23 Nov 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
India Parliament winter session may skip this year sansad reopen Jan-end before Budget
भारतीय संसद - फोटो : ANI
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद का शीतकालीन सत्र बुलाए जाने की संभावना काफी कम हैं। हालांकि, सरकार ने संसद के कामकाज के इस नुकसान की भरपाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस बार शीतकालीन सत्र टाला जा सकता है और इसे बजट सत्र के साथ जोड़ा भी जा सकता है। ऐसे में अब जनवरी के आखिरी सप्ताह में बजट सत्र के लिए संसद खुल सकती है। 
विज्ञापन


मानसून सत्र में हुई थी यह मांग
गौरतलब है कि सितंबर में मानसून सत्र बुलाया गया था। उस दौरान कई संसद के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद कुछ सांसदों ने सत्र स्थगित करने की मांग की थी। ऐसे में सरकार का प्लान है कि संसद को बजट सत्र के आसपास ही नियमित रूप से शुरू किया जाए। 
विज्ञापन


पहले भी देर से हुआ है शीतकालीन सत्र
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि शीतकालीन सत्र देर से हो रहा है। संसदीय रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 1952 से 2019 के दौरान राज्यसभा के 65 शीतकालीन सत्रों में से आठ सत्र दिसंबर के दौरान शुरू हुए। वहीं, 1962 और 1963 में दो सत्र दिसंबर से जनवरी तक चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 बार दो हिस्सों में बुलाया गया सत्र
ध्यान दें कि 1962-63 में शीतकालीन सत्र दो हिस्सों में बुलाया गया था। उस दौरान पहला हिस्सा 18 नवंबर से 12 दिसंबर 1962 तक चला था। वहीं, दूसरा हिस्सा 21 से 25 जनवरी 1963 तक जारी रहा। इसके बाद 2003 में भी संसद शीतकालीन सत्र के दो हिस्सों से रूबरू हुई। उस दौरान शीतकालीन सत्र का पहला हिस्सा 2 दिसंबर 2003 में शुरू हुआ और 23 दिसंबर तक चला। इसके बाद दूसरा हिस्सा 30 जनवरी 2004 को शुरू हुआ, जिसका समापन 5 फरवरी 2004 को हुआ।


सरकार कर रही यह प्लानिंग
संसदीय रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 1993, 2003, 2004 और 2013 में शीतकालीन सत्र की शुरुआत दिसंबर के पहले सप्ताह में हुई। वहीं, 1990 और 2016 में शीतकालीन सत्र दिसंबर के चौथे सप्ताह में शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार इस बार शीतकालीन सत्र स्थगित कर सकती है या इसे बजट सत्र के साथ चला सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed