{"_id":"5f65fbc0795de4203b025274","slug":"india-parliament-session-may-be-cut-short-after-many-lawmakers-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंत्री-30 सांसदों के संक्रमित होने से सरकार चिंतित, आठ दिन पहले खत्म हो सकता है संसद सत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो मंत्री-30 सांसदों के संक्रमित होने से सरकार चिंतित, आठ दिन पहले खत्म हो सकता है संसद सत्र
Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
संसद
- फोटो : ANI
संसद में कई सांसदों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संसद के मानसून सत्र में कटौती की जाने की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल ज्यादातर पार्टियों के नेताओं ने सत्र को निर्धारित समय से पहले खत्म करने की पैरवी की।
विज्ञापन
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सदन में विभिन्न पार्टियों के नेता, सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं तथा इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं। बता दें कि संसद 14 सितंबर से शुरू हुई थी और इसे एक अक्तूबर तक चलाया जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अगले सप्ताह के मध्य तक मानसून सत्र को समाप्त करने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि सत्र के दौरान भी संसद के कुछ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कई लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य मानसूत्र सत्र के पहले दिन ही कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं बात करें मंत्रियों की तो गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, समेत कम से कम सात केंद्रीय मंत्री अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने सरकार से कहा है कि 18 दिनों का सत्र जोखिम भरा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस दिशा में विचार करना आरंभ कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 53 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 85 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। लेकिन एक राहत की बात यह है कि देश में 24 घंटे में ही 95,880 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं।