Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why Pakistan is lifting its ban on Indian imports

इनसाइड स्टोरी: कंगाल पाकिस्तान ने क्यों भारतीय शक्कर और कपास के आयात से हटाई पाबंदी?

Thu, 01 Apr 2021 02:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Apr 2021 02:32 PM IST
सार

  • पाकिस्तान ने चीनी और कपास के आयात से रोक हटाई
  • अभी तक भारत की ओर से नहीं दी कोई भी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Why Pakistan is lifting its ban on Indian imports
भारतीय कपास और चीनी आयात करेगा पाकिस्तान - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना संकट में आर्थिक तंगी और महंगाई की मार से जूझ रहे पाकिस्तान ने हारकर भारत के साथ संबंध सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पाकिस्तान में चीनी की बढ़ती कीमतों और संकटों से जूझ रहे कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए इमरान खान सरकार ने आखिरकार भारत से आयात पर दो साल पहले लगाई गई रोक को हटा ही लिया। भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जमकर जहर उगलने वाली इमरान सरकार ने आखिर क्यों कपास और चीन के आयात पर लगी रोक को हटाया? 

विज्ञापन


भारत से शक्कर और कपास का आयात रोकने के चलते पाकिस्तान में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं और कपड़ा उद्योग डूबने के कगार पर आ गया। इन दोनों को पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, ऐसे में पाकिस्तान में आर्थिक मामलों को देखने वाली संस्था इकनॉमिक कोऑर्डिनेशन काउंसिल (ईसीसी) ने पाकिस्तान में निजी क्षेत्र की कंपनियों को भारत से पांच लाख टन सफेद चीनी आयात करने की इजाजत दे दी। देश को उम्मीद है कि इस कदम से दामों पर काबू पाने में मदद मिलेगी। ईसीसी की बैठक के बाद वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने इस फैसल की घोषणा की।
विज्ञापन


मंत्री बोले, भारत से रिश्ते सुधारने से जनता को राहत मिले, तो यह मंजूर
वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने बताया कि पाकिस्तान भारत से चीनी, कपास और सूत का भी आयात करेगा। अजहर ने कहा कि अगर किसी देश (भारत) के साथ व्यापारिक रिश्ते सुधारने और वहां से सामान आयात करने से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होता है, तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश भारत में चीनी के दाम पाकिस्तान की तुलना में काफी कम हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निजी और सार्वजनिक कंपनियां कर सकेंगी कपास का आयात 

पाकिस्तान के मंत्री ने बताया कि पाकिस्तानी निजी कंपनियों के लिए चीनी व्यापार को 30 जून तक खुला रखा जाएगा। कपास के आयात की इजाजत निजी कंपनियों के अलावा सरकारी संस्थानों को भी दी गई है।

भारत की चीनी से रूठी जनता को मनाएंगे इमरान 
भारत में दोनों उत्पाद दूसरे देशों से कम दामों पर मिल रहे हैं। भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है और चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।भारत से चीन आयात करने से पाकिस्तान को रमजान के पहले चीनी के दामों में कमी करने में मदद मिलेगी, जिससे वहां की जनता में नाराजगी थोड़ी कम होने की संभावना है। वहीं पाकिस्तान में निर्यात करने से भारत के स्थानीय बाजारों में पड़े अतिरिक्त माल का बोझ कम हो जाएगा।

आने लगी पाकिस्तान से खरीद की मांग
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी खरीदारों ने भारतीय चीनी और कपास खरीदने के बारे में पूछताछ शुरू भी कर दी है। 

भारत ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 

पाकिस्तान के भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के फैसले पर मोदी सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि 

...इसलिए तोड़ लिया था भारत से नाता
 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान ने भारत से नाता तोड़ लिया था। इससे पहले तक पाकिस्तान भारतीय कपास के अग्रणी खरीदारों में से एक था, लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से अपने यहां आयात होने वाले सभी सामानों पर रोक लगा दी। 

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बाजारों से चीनी खरीदता है। पाकिस्तान ने पिछले महीने ही 50,000 टन चीनी खरीदने के लिए दो टेंडर निकाले थे, लेकिन मार्च में दोनों टेंडरों के लिए आई बोलियों को नामंजूर कर दिया।

एक वैश्विक व्यापार कंपनी के लिए काम करने वाले डीलर ने बताया कि पाकिस्तानी व्यापारी पहले से अपने दुबई स्थित दफ्तरों के जरिये अफगानिस्तान में आपूर्ति के लिए भारतीय चीनी खरीद रहे हैं। पाकिस्तान के फैसले पर अगर भारत भी मुहर लगा देता है, तो वे अपना सामान पाकिस्तान में ही उतार लेंगे। डीलर ने यह भी बताया कि भारतीय निर्यातक समुद्र या सड़क के रास्ते भी सामान भेज सकते है, इससे उन्हें दूसरे देशों के ऊपर बढ़त मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed