फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Pakistan Ceasefire: PM Modi rejected Donald Trump claims said No one asked to stop the operation Sindoor

India Pakistan Ceasefire: PM मोदी ने संघर्ष विराम पर ट्रंप के दावों को नकारा, बोले- दुनिया के किसी भी नेता...

Tue, 29 Jul 2025 07:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 29 Jul 2025 07:00 PM IST
सार

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दो दिवसीय बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी एयरबेस अभी भी आईसीयू में हैं। 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंडों की नींदें उड़ी हुई है। दुनिया के किसी भी देश ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोका है।

विज्ञापन
India Pakistan Ceasefire: PM Modi rejected Donald Trump claims said No one asked to stop the operation Sindoor
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों और विपक्ष के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोका है। दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने को नहीं कहा। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि देश को पूरी दुनिया का समर्थन मिला, लेकिन कांग्रेस देश के सैनिकों के पराक्रम के साथ खड़ी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दो दिवसीय बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी एयरबेस अभी भी आईसीयू में हैं। 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंडों की नींदें उड़ी हुई है। दुनिया के किसी भी देश ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोका है। संयुक्त राष्ट्र में सिर्फ तीन देशों ने पाकिस्तान के पक्ष में बात की।
विज्ञापन


'कांग्रेस ने हमारे सैनिकों के पराक्रम का समर्थन नहीं किया'
उन्होंने कहा, 'भारत को पूरी दुनिया का समर्थन मिला, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने हमारे सैनिकों के पराक्रम का समर्थन नहीं किया।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक लाभ के लिए मुझे निशाना बनाया, लेकिन उनके तुच्छ बयानों ने हमारे बहादुर सैनिकों का मनोबल गिरा दिया।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु धमकियों का पर्दाफाश किया और दुनिया को दिखाया कि हम परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक... पाकिस्तान ने मुंह की खाई'
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु (सिंधु जल संधि) तक... पाकिस्तान ने मुंह की खाई है। पाकिस्तान जानता है कि उसे किसी भी दुस्साहस की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पहले भी आतंकी हमले हुए थे। हमलों के मास्टरमाइंड जानते थे कि कुछ नहीं होगा, लेकिन अब उन्हें पता है कि भारत उन पर हमला करेगा।

'दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत देखी'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में बने ड्रोन और मिसाइलों ने सैन्य अभियान के दौरान पाकिस्तानी हथियारों और गोला-बारूद की क्षमताओं को उजागर कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत देखी। उन्होंने कहा, 'हमने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए 22 मिनट के अंदर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।'

'भारत में दंगे भड़काने की एक साजिश थी'
मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय कार्रवाई की भनक लग गई थी और उसने परमाणु हमले की धमकियां देनी शुरू कर दी थीं, लेकिन जब आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ तो वह कुछ नहीं कर सका। उन्होंने कहा, 'यह (पहलगाम हमला) भारत में दंगे भड़काने की एक साजिश थी और देश की एकता ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया।'


'आतंकवाद के आकाओं की आज भी नींद उड़ी हुई'
उन्होंने कहा कि मैं यहां भारत का पक्ष रखने और उन लोगों को आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं, जो इसे नहीं समझते। मैंने कहा था कि हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को ऐसा करारा सबक सिखाएंगे, जो उनकी कल्पना से भी परे होगा। उन्होंने आगे कहा, 'हमें अपने सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और उन्हें जवाब देने की पूरी छूट दी गई थी। सशस्त्र बलों ने उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि आतंकवाद के आकाओं की आज भी नींद उड़ी हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed