{"_id":"68205b4ba1834635fa0788cb","slug":"india-pakistan-ceasefire-ceasefire-bjp-praised-pm-modi-said-india-has-diplomatically-isolated-pakistan-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की; कहा- भारत ने कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ceasefire: भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की; कहा- भारत ने कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया
Sun, 11 May 2025 01:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 11 May 2025 01:39 PM IST
सार
ऑपरेशन सिंदूर से शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष शनिवार शाम थम जाने की घोषणा के चंद घंटों बाद ही टूट गया। पाकिस्तान नापाक करतूतों से बाज नहीं आया। दिल्ली में सहमति की घोषणा के चंद मिनटों बाद ही उसने सीमा पर नापाक हरकतें शुरू कर दीं। हालांकि, फिलहाल हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने रविवार को कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को फिर से लिखा है। पार्टी की यह टिप्पणी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद तत्काल प्रभाव से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के समझौते पर पहुंचने के बाद आई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने नुकसान झेलने के बाद लगाई समझौते की गुहार
'एक्स' पर एक पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि पाकिस्तान ने विनाशकारी नुकसान झेलने के बाद समझौते की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में केवल 72 घंटों में भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को फिर से लिखा है। भंडारी ने कहा कि भारत ने रणनीतिक संकल्प के साथ पाकिस्तान के परमाणु बम की गीदड़भभकियों का जवाब दिया। लाहौर से रावलपिंडी तक पाकिस्तानी सैन्य क्षेत्रों में अंदर तक हमला किया। मुरीदके और बहावलपुर में जैश और लश्कर के आतंकी मुख्यालयों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
'पाकिस्तान का एक इंच भी भूभाग भारत की पहुंच से बाहर नहीं'
उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट संदेश दिया गया कि पाकिस्तान का एक इंच भी भूभाग भारत की पहुंच से बाहर नहीं है, सिंधु जल संधि को रोककर पाकिस्तान को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर उसके आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र का पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन
भारत ने 'चाणक्य नीति' अपनाई
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'ऐसे युग में जब रूस-यूक्रेन से लेकर अमेरिका-तालिबान तक के युद्ध रणनीतिक लक्ष्य हासिल करने में विफल रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने 'चाणक्य नीति' अपनाई है। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक संयम नहीं है। यह रणनीतिक प्रभुत्व है और पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है।