फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Pakistan border would be sealed till December 2018

सीमा सुरक्षा पर बोले गृहमंत्री, 'दिसंबर 2018 तक सील होगी भारत-पाक सीमा'

Fri, 07 Oct 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
India-Pakistan border would be sealed till December 2018
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Amar ujala

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिसंबर 2018 तक भारत अपनी पाकिस्तान से लगती सीमा को सील कर देगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जो समयबद्ध है। बैठक के बाद राजनाथ सिंह सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विभिन्न नेताओं के आ रहे बयानों पर मीडिया के सवालों को टाल गए। उन्होंने इन बयानों को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन


उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से दोनों देशों में उपजे तनाव से भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जैसलमेर में बैठक ली। बैठक में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजूजू, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप जड़ेजा, तीनों राज्यों के पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव और मुख्य सचिव शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा कि बॉर्डर को अभेद्य बनाने के लिए फिजिकल और टेक्निकल दोनों माध्यमों को अपनाने पर चर्चा हुई। सीमा को सील करने की मॉनीटरिंग के लिए हर पखवाड़े, महीने और त्रैमासिक समीक्षा होगी, जिससे निर्धारित समय पर काम पूरा हो जाए। मॉनीटरिंग भी मुख्य सचिव स्तर पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड का भी प्रस्ताव आया है

India-Pakistan border would be sealed till December 2018
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

राजनाथ ने निर्देश दिए कि भारत-पाक सीमा से सटे राज्यों की सरकारें बीएसएफ की शिकायतों को गंभीरता से लें और हल करें। उन्होंने बीएसएफ की शिकायत पर पूरी जांच कर चार्जशीट दाखिल करने और दोषियों को दंडित करने के भी निर्देश दिए। 

राजनाथ ने बताया कि बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड का भी प्रस्ताव आया है। यह एक नया कॉन्सेप्ट है, जिसके सुझाव ले लिए गए हैं। इसको लेकर केंद्र निर्देश जारी करेगा। गृहमंत्री ने माना कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को सेना पर पूरा भरोसा है। 

देश पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने वाले बयानों को लेकर बोले कि केवल इतना कहूंगा कि जब देश के सामने कोई बड़ी चुनौती हो तो सभी को एकजुट होना चाहिए। इस समय सभी को संयम बरतना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed