फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India & Pakistan border guards exchange sweets at Attari-Wagah border 

अटारी-वाघा बॉर्डर: पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय सैनिकों को दी मिठाई 

Tue, 14 Aug 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
India & Pakistan border guards exchange sweets at Attari-Wagah border 
Attari-Wagah border
आज पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर हर साल की तरह इस बार भी पाकिस्तानी गार्ड ने भारत को मिठाई दी है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर साल इस खुशी के मौके पर जवान मिठाई आदान प्रदान करते हैं। कल यानी 15 अगस्त को भारत भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस मौके पर भारतीय सैनिक भी पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाई देंगे। 
विज्ञापन


वहीं इस खुशी के मौके पर पाकिस्तान का दोगला व्यवहार सामने आया है। जहां वह एक तरफ भारत को मिठाई देकर खुशी मना रहा है वहीं दूसरी तरफ वह बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों पर गोलाबारी कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत पुंछ में सीजफायर के उल्लंघन के साथ की है। 
विज्ञापन


ऐसे में पाकिस्तान के इस चेहरे ने भारत में फिर माहौल गरमा दिया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की है। जम्मू के पुंछ सेक्टर में रविवार सुबह से गोलाबारी हो रही है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पीओके में झंडा फहराने के बयान के बाद पाकिस्तान की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी फौज पुंछ जिले के शाहपुर कांदी एरिया से लगी एलओसी पर छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed