{"_id":"651b6983dc798e6f21019915","slug":"india-opposition-no-evidence-adani-issue-sibal-said-india-alliance-tell-its-point-of-view-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA: 'अदाणी मसले पर विपक्ष के पास नहीं है सबूत', सिब्बल बोले- 'इंडिया' गठबंधन को बताना होगा अपना दृष्टिकोण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA: 'अदाणी मसले पर विपक्ष के पास नहीं है सबूत', सिब्बल बोले- 'इंडिया' गठबंधन को बताना होगा अपना दृष्टिकोण
Tue, 03 Oct 2023 06:38 AM IST
यशोधन शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 03 Oct 2023 06:38 AM IST
सार
सिब्बल ने कहा कि उद्योगपति गौतम अदाणी का मसला एक घोटाला है, लेकिन विपक्ष के पास उसे साबित करने के लिए कोई आंकड़ा नहीं है। ऐसे में एक गठबंधन के तौर पर हमें बड़े मुद्दे को सामने रखना होगा।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
विस्तार
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उम्मीद जताई है कि 'इंडिया' गठबंधन में दरार से विपक्षी गठजोड़ नहीं टूटेगा। सिब्बल ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी गठबंधन को देश के भविष्य के लिए अपना नया दृष्टिकोण सामने रखना होगा।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि उद्योगपति गौतम अदाणी का मसला एक घोटाला है, लेकिन विपक्ष के पास उसे साबित करने के लिए कोई आंकड़ा नहीं है। सिब्बल ने यूट्यूब पर कहा कि मुझे नहीं मालूम कि जनता के बीच अदाणी कितना बड़ा मुद्दा बन पाएगा, लेकिन सच्चाई यह है कि एक गठबंधन के तौर पर हमें बड़े मुद्दे को सामने रखना होगा।
विज्ञापन
गठबंधन को न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की जरूरत
वहीं मुद्दा भावी पीढ़ी में उम्मीद जगाएगा। विपक्ष की दमदार आवाज सिब्बल ने यह भी कहा कि गठबंधन को न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे लोगों को अपना दृष्टिकोण बताना होगा।
विज्ञापन
विपक्ष के नेतृत्व के सवाल पर सिब्बल ने कहा कि अगले कुछ महीनों में यह साफ हो जाएगा कि विपक्ष कोई नेता सामने ला पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि इतिहास ने हमें दिखाया है कि बेशक हम कोई चेहरा सामने नहीं रख पाए हों, लेकिन यदि हम जनता के वास्तविक मुद्दे को उठा पाए तो ठीक है।