फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India on jerusalem issue says Position on Palestine not determined by any third country

येरूशलम मामले पर बोला भारत- फिलिस्तीन पर हमारा स्टैंड कोई तीसरा देश तय नहीं करेगा

Thu, 07 Dec 2017 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
India on jerusalem issue says Position on Palestine not determined by any third country
ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी है

अमेरिका द्वारा येरूशलम को इजरायल की राजधानी की मान्यता देने पर भारत के दूतावास को भी शिफ्ट करने की मांग उठी है, लेकिन भारत ने अपना रुख साफ करते हुए ऐसा करने से इंकार कर दिया है। कहा गया है कि फिलिस्तीन पर क्या निर्णय लेना है इसके लिए भारत पूर्ण रूप से स्वतंत्र है और कोई भी देश क्या फैसला लेता है इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


क्यों येरूशलम को बनाया इजरायल की राजधानी, क्या मुस्लिमों के खिलाफ जंग छेड़ रहे ट्रंप?
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि फिलिस्तीन पर भारत के विचार निजी हैं और यह किसी तीसरे देश द्वारा प्रभावित नहीं हो सकते। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुझाव दिया था कि भारत को भी यूएस की तरह अपने दूतावास को येरूशलम में शिफ्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्याता दे दी, उन्होंने यूएस के दूतावास को भी वहीं शिफ्ट करने की बात कही है। यूएस ऐसा करने वाला देश बना गया है, जिसके कारण खाड़ी देशों में हिंसा भड़क सकती है, अरब देशों ने तो फैसले का विरोध शुरू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि दूतावास को शिफ्ट करने के काम में तीन से चार साल लग सकते हैं।

क्या है विवाद?

India on jerusalem issue says Position on Palestine not determined by any third country
Jerusalem
येरूशलम को इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ही जगह के लोग पवित्र मानते हैं और उसे अपना हिस्सा बताते हैं। दोनों के बीच इसे लेकर काफी लंबे वक्त से संघर्ष चल रहा है।

इजरायल हमेशा से येरूशलम को अपनी राजधानी बताता रहा है, वहीं फिलिस्तीन का दावा है कि पूर्व येरूशलम आने वाले वक्त में बनने वाले फिलिस्तीन राज्य की राजधानी है। येरूशलम 1948 में राज्य बना, तब से अबतक किसी भी देश ने इसे इजरायल की राजधानी का दर्जा नहीं दिया था, यूएस ऐसा करने वाला पहला देश बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed