फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India on FFN provision suspension: Renegotiation with Switzerland on DTAA is necessary

विदेश मंत्रालय: दोहरे कराधान से बचाव पर स्विट्जरलैंड के साथ दोबारा बातचीत जरूरी..; FFN प्रावधान निलंबन पर भारत

Sat, 14 Dec 2024 01:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 01:05 AM IST
सार

स्विट्जरलैंड द्वारा सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र (MFN) खंड को निलंबित करने पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। जहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्विट्जरलैंड के साथ दोहरी कराधान संधि पर फिर से बातचीत की जरूरत पड़ सकती है। 

विज्ञापन
India on FFN provision suspension: Renegotiation with Switzerland on DTAA is necessary
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

दोहरी कराधान संधि पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवरा को बयान जारी किया। भारत ने कहा कि यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों के साथ व्यापार समझौते के मद्देनजर स्विट्जरलैंड के साथ उसकी दोहरी कराधान संधि पर फिर से बातचीत की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि स्विट्जरलैंड ने दोहरे कराधान से बचाव के लिए भारत के साथ हुए समझौते (डीटीएए) में सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) के प्रावधान को निलंबित कर दिया है, जिसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


रणधीर जायसवाल की टिप्पणी
मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आगे कहा मेरी समझ से ईएफटीए के कारण स्विट्जरलैंड के साथ हमारी दोहरी कराधान संधि पर पुनः बातचीत होगी। यह इसका एक पहलू है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एमएफएन के प्रावधान को निलंबित करने के फैसले के बाद स्विट्जरलैंड में काम करने वाली भारतीय कंपनियों पर अधिक कर लगने के साथ भारत में स्विस निवेश पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्विट्जरलैंड के वित्त विभाग ने 11 दिसंबर को अपने एक बयान में एमएफएन दर्जा वापस लेने की जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम भारत के उच्चतम न्यायालय के पिछले साल आए एक फैसले के संदर्भ में उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed