फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India on brink of second Covid19 wave four states highest increase in corona cases

कोविड-19 की दूसरी लहर के कगार पर भारत? चार राज्यों में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि

Sun, 21 Feb 2021 04:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Feb 2021 04:11 AM IST
विज्ञापन
India on brink of second Covid19 wave four states highest increase in corona cases
देश के चार राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी - फोटो : iStock

देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। केरल और महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में सप्ताह भर में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी देखी गई है। केरल, महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है, जिसने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, छह राज्यों से 87 फीसदी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों में पंजाब में महाराष्ट्र की तरह कोरोना के रोजाना नए मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कई नए स्ट्रेन की खोज के बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी दर्ज की गई है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि कोरोना के प्रचलित वेरिएंट की तुलना में यह अधिक संक्रमणीय है। महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 45,956 सक्रिय मामले हैं, जबकि 19 लाख 89 हजार 963 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं जबकि संक्रमण के चलते 51,713 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और मुंबई में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने स्थानीय अधिकारियों को नए लॉकडाउन और अधिकांश लोगों के लिए नई पाबंदियां लगाने के लिए प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना अलर्ट: सावधान रहें फिर फैल रहा है कोविड-19, हाथ धोना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल न छोड़े

5 दिनों से लगातार बढ़ रहे मामले
देश के भीतर पिछले दिनों की तुलना में पिछले कुछ महीनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार गिर रही थी। कोरोना के मामलों में वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब विशेषज्ञ कोरोना के वायरस में म्यूटेशन की संभावना जता रहे हैं। शनिवार को देश में कोरोना के एक करोड़ 97 लाख 7 हजार 387 मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 13,993 पिछले 24 घंटे (शुक्रवार) में सामने आए। 29 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में यह एक दिन का उच्चतम उछाल है।

आंकड़ों पर गौर करे तो पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है- 9,121 (16 फरवरी), 11,610 (17 फरवरी), 12,881 (18फरवरी ), 13,193 (19 फरवरी) और 13,993 (20 फरवरी)।

ये भी पढ़ें: कोरोना अलर्ट: ये हैं वो घरेलू नुस्खे जो आपको बचा सकते हैं कोविड-19 के संक्रमण से, कर सकते हैं इनका सेवन


महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6,112 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि केरल में 4,584 नए कोरोना के मामले मिले हैं। मध्यप्रदेश में 13 फरवरी से दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार को राज्य में 297 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। केवल दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में कोविड-19 के 75.87 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं।

पिछले आंकड़ों को देखे तो 17 सितंबर, 2020 को जब कोरोना चरम पर था, तो देश में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 97,894 के बाद, ऐसा हुआ था जब लगातार पांच दिनों तक संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अंतिम बार लगातार पांच दिनों तक कोरोना के मामलों में वृद्धि 17 नवंबर से 21 नवंबर तक दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: कोरोना अलर्ट: कम नहीं हुआ है कोरोना वायरस का संक्रमण, मास्क पहनना बिल्कुल न छोड़ें

चार राज्यों में रोजाना बढ़ रहे मामले
पिछले कुछ दिनों से, देश के चार राज्यों - केरल, महाराष्ट्र, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 43,127 है जो कि कुल पॉजिटिव मामलों का 1.30 फीसदी है। मामलों में वृद्धि के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के संचरण की चेन को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों को फिर से दोहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed