शायद किसी ने नहीं सोचा था कि अच्छी-खासी जिंदगी में रुकावट का काम करने कोरोना वायरस जैसी महामारी आ जाएगी। इस वायरस ने पिछले एक साल से लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। जहां एक तरफ काफी संख्या में लोग इसकी चपेट में आए, तो एक बड़ी संख्या में लोगों की जान भी इसी वायरस की वजह से गई। ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि कोरोना वायरस अब हमारे बीच से जा चुका है या इसका खतरा कम हो चुका है, तो यहां आप पूरी तरह गलत है क्योंकि कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है, और ये आपको संक्रमित कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इससे कैसे बच सकते हैं।
{"_id":"6030f6d58ebc3ee9490db2a0","slug":"to-avoid-coronavirus-wash-hands-with-soap-and-use-alcohol-based-sanitizer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: सावधान रहें फिर फैल रहा है कोविड-19, हाथ धोना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल न छोड़े","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना अलर्ट: सावधान रहें फिर फैल रहा है कोविड-19, हाथ धोना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल न छोड़े
Sat, 20 Feb 2021 07:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अच्छे से हाथ धोएं
- दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को लेकर कई तरह की गाइडलाइंस जारी की हुई है। इनके मुताबिक, अगर आपको कोरोना वायरस से बचकर रहना है तो आपको अपने हाथों को समय-समय पर धोना चाहिए। हाथों में अच्छे से साबुन लगाएं और फिर अच्छे से इन्हें मलकर साफ करें। हाथों में साबुन या हैंडवॉश लगाएं और इसकी मदद से अपने हाथों को साफ करें। साफ पानी से अपने हाथों को धोएं, क्योंकि ये वो तरीका है जिससे आप इस वायरस से बच सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सैनिटाइजर से हाथों का साफ करें
- आप जब भी कोई काम करते हैं, कहीं बाहर से आते हैं, कहीं बाहर जाते हैं, किसी चीज को छूते हैं आदि कुछ भी कर रहे हैं, तो इसके बाद अपने हाथों को जरूर सैनिटाइज करें। आपको अपने हाथों को सैनिटाइजर की मदद से भी साफ करते रहना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, ऐसे सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें अल्कोहल का इस्तेमाल हुआ हो यानी वो अल्कोहल से मिलाकर बनाया गया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि अल्कोहल की मदद से ही वायरस से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सामान को सैनिटाइज करें
- आपको रोजाना अपने घर के दरवाजों को, उनके हैंडल को सैनिटाइज करते रहना चाहिए। दरअसल, जब आप बाहर जाते हैं या आपके घर में कोई बाहर से आता है तो वो इन चीजों को जरूर छूता है। ऐसे में हो सकता है कि उसके हाथों द्वारा वायरस वहां आ जाए। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि इन चीजों को सौनिटाइज करें। साथ ही आप बाहर से जो भी सामान ला रहे हैं उसे सैनिटाइज करना बिल्कुल न भूलें। वहीं, जो सामान सैनिटाइज नहीं हो सकता उसे गर्म पानी से धो लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पास में रखें सैनिटाइजर
- अब देश में लॉकडाउन हट चुका है, और लोग अपने-अपने कामों के लिए घर से बाहर भी जा रहे हैं। लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं कि आप लापरवाही बरतें। डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आप जब भी कहीं बाहर जाएं तो अपने साथ एक छोटी सैनिटाइजर की बोतल जरूर रखें। बाहर अपने हाथों को, अपने सामान को आदि चीजों को सैनिटाइज करते रहें। उदाहरण के लिए आप कहीं बाहर बैठ रहे हैं, तो पहले उस जगह को सैनिटाइज कर लें। इससे आप वायरस से बचे रह सकते हैं।